विज्ञापन

दर्द को जब लफ्जों में पिरोया

Vikash Tripathi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़माने भर के दर्द को लफ़्ज़ों में पिरोता हूँ मैं,
        
                                                    
                            
आजकल बस कुछ नहीं, दर्दे-दिल की दवा लिखता हूँ मैं।
जो ज़ख़्म दुनिया ने दिए, उन्हें मरहम बना दिया,
हर एक बहते हुए आँसू की अब इल्तिजा लिखता हूँ मैं।
छुप जाता है जो अँधेरा चिराग़ों के तले अक्सर,
उसी ख़ामोश अँधेरे को उम्मीद की वजह लिखता हूँ मैं।
छूट जाते हैं जो साथी अक्सर तरक्की की दौड़ में,
उन तन्हा राहगीरों के लिए वफ़ा का सफ़र लिखता हूँ मैं।
लोग गिरते हुए मकानों से आँखें फेर लेते हैं,
मैं ढहती हुई दीवारों को सब्र की इंतेहा लिखता हूँ मैं।

 — विकास त्रिपाठी 'विक्की'
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rabindra Aman

122 कविताएं

View Profile