अब तक आसमान में उड़ते हुए हवाई जहाज देखे थे,
तेईस मई दो हजार चौबीस ख्वाब पूरे होते हुए देखे थे।
सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान से एयरपोर्ट आये थे,
नई दिल्ली इंदिरा गांधी हवाई अड्डा में भीड़ में समाये थे।
आकांक्षा यादव के मार्ग दर्शन में हर पग कदम बढ़ाया,
औपचारिकताएं डेढ़ घंटे में पूरी करके गंतव्य पाया।
कलकत्ता उड़ान का स्थान बार बार बदलाव किया था,
बाद में इकतीस बी पर इंतजार का दौर शुरू हुआ था।
AI ,401में 7.30 बोर्डिंग का आदेश प्राप्त हुआ था
6.45के बजाय8.00बजे एयरबस का उड़ान हुआ था।
8.05पर एयर बस ने उड़ान भरने की गति बढ़ाई थी,
और फिर दौड़ लगाते लगाते हवा में छलांग लगाई थी।
और फिर देखते देखते खुद बादलों में घिरा पाया था,
उसके बाद बादलों से ऊपर हवा में उड़ता पाया था।
हवाई जहाज में गाइड निशांत यादव निर्देश दे रहे थे,
हम विंडो के पास बादलों के फोटो बार बार ले रहे थे।
-बीपी सिंह यादव