करते रहे हम साल भर बस इंतज़ार,
घर जाऊँगा मनाने दीपों का त्योहार।
जाऊँगा अपने गाँव पूरे साल के बाद,
घूमूँगा मोहल्ला, गलियाँ और बाज़ार।
पर सेठ जी ने तोड़ दिया घर जाने का सपना,
कारख़ाने में लगा दिया काम का अंबार।
मिल नहीं पाऊँगा परिवार से मैं अपने,
फीका लगेगा उनको इस बार का त्योहार।
अब आऊँगा अगले साल, तो मनाऊँगा,
सबके साथ मिलकर मिठास का त्योहार।