विज्ञापन

पापा की ' ट्रिन -ट्रिन '

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शाम ढले जब दूर सड़क पर,
        
                                                    
                            
एक आहट सी होती थी,
पापा की उस पुरानी साइकिल की,
जब घंटी 'ट्रिन-ट्रिन' बजती थी।
दिनभर की थकान चेहरे पर,
पर होंठों पर एक मुस्कान लिए,
आते ही पूछना—"चलो घूम आएं?"
हाथों में मेरा हाथ लिए।
आगे की उस रॉड पे बैठा,
मैं खुद को राजा समझता था,
पापा के मजबूत हाथों के पहरे में,
हवाओं के संग उड़ता था।
रास्ते में दुकान पर रुककर,
जब टॉफी-चौॉकलेट दिलाते थे,
मेरी एक छोटी सी जिद्द पर,
पापा बच्चे बन जाते थे।
मुस्कुराकर अपने हाथों से,
जब मीठा सा वो स्वाद दिया,
दुनिया की हर खुशी से बढ़कर,
मुझको वो एहसास दिया।
ना जाने कहाँ खो गई वो साइकिल,
ना जाने कहाँ खो गई वो शाम,
पर आज भी दिल के कोने में,
गूंजे वो 'ट्रिन-ट्रिन' का नाम।
 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4253 कविताएं

View Profile

Diya Singla

31 कविताएं

View Profile

Herat Indori

3 कविताएं

View Profile