विज्ञापन

गिर कर चलना सीख लिया है

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर पल चलते, हर दिन जलते,
        
                                                    
                            
रुकते थकते, फिर से चलते ।
हर एक धूप तपन ने भी अब,
शाम को ढलना सीख लिया है ।
गिर कर चलना सीख लिया है ॥

मेहनत की एक अंतिम कश थी,
लहरों में कश्ती बेबस थी ।
विकट समंदर की लहरों से,
मन ने लड़ना सीख लिया है ।
गिर कर चलना सीख लिया है ॥

जीत की जिद थी, मन था उत्सुक,
हर पल बस मेहनत का कौतुक ।
मिली हार की घोर निराशा,
समय व्यर्थ करने में क्या तुक ।
स्वाद जीत का, सबक हार का,
अदब जीत का, सबब हार का ।
हार-जीत के अंतर से अब,
जीवन पढ़ना सीख लिया है ।
गिर कर चलना सीख लिया है ॥
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjay

2 कविताएं

View Profile