बेटे ने जब बाते नही मानी तो छोड़ दिया।
मगर दामाद का क्या 'उपदेश' तर्क दिया।।
माँ के लिए बेटी हमेशा से करीब ही रही।
बहू को ताने के साथ 'उपदेश' वितर्क दिया।।
रिश्तों की लीला 'उपदेश' अपरम्पार यहाँ।
इन्हीं ने इंसान को सुख और दुख-दर्द दिया।।
कुप्रथाओं का शिकार ज्यादातर समाज है।
नैनो से देखो 'उपदेश' पाखण्ड ने क्या दिया।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'