विज्ञापन

नींद वक्त पर टूटते सफर की इच्छा जागी।।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रास्ते में विश्राम करने की चाहत जागी।
        
                                                    
                            
सौभाग्य से उनकी आहट मन में जागी।।

उनके शहर की रौनक खींचने में लगी।
राह की थकान से अन्दर में सुस्ती जागी।।

कई तरह के ख्याल आँखों में उतरने लगे।
शाम ढल गई थी भूख की ललक जागी।।

क्या घर देखती रह गई बिस्तर भी खास।
नींद जब तक नही आई मैं तब तक जागी।।

सादी चादर पर सोना बेहतर लगा मुझको।
सुस्त चेहरे पर 'उपदेश' मासूमियत जागी।।

गहरी नींद में ख्वाब अदल-बदल कर आए।
नींद वक्त पर टूटते सफर की इच्छा जागी।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
45 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile