विज्ञापन

टूटकर सँभालने का निराला किरदार उनका।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इम्तिहान लेने का तरीका रुआबदार उनका।
        
                                                    
                            
मगर हालात पर रो देना था संस्कार उनका।।

जिनका साथ देती उनकी किस्मत बदल देती।
दूरदृष्टि में सच्चाई का चोला असरदार उनका।।

जितने दर्दों से गुजरी वही उनकी ताकत बनी।
फ़ैसले लेने के तरीके से चमका निखार उनका।।

वक्त से बड़ी लगती 'उपदेश' हिम्मत उनकी।
हर एक परिस्थिति में हौसला ताकतवर उनका।।

कहते अँधेरी रात के बाद सुबह उजाला लाता।
टूटकर सँभालने का निराला किरदार उनका।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10926 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

478 कविताएं

View Profile