विज्ञापन

थक हार कर 'उपदेश' गुड़ी-मुड़ी सो जाता।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इंतजार करता तुम्हारे फोन का मेरा दिल।
        
                                                    
                            
जो कह नही सकता लिख देता मेरा दिल।।

खास रिश्ता एक नाम बिना अधूरा लगता।
उनका ख्याल आते ठहर जाता मेरा दिल।।

कुछ तो जरूर औरो से अलग सा तुम में।
बिना तेरे जिक्र के नही रुकता मेरा दिल।।

प्यारे रिश्ते जरूरी नही करीब ही रहे मेरे।
मन बहल जाता जब याद करता मेरा दिल।।

थक हार कर 'उपदेश' गुड़ी-मुड़ी सो जाता।
फिर सपनों में अठखेलियाँ करता मेरा दिल।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7572 कविताएं

View Profile