विज्ञापन

हर क्षण-क्षण में ही तो इसका स्वरूप है।

Umesh Prajapati

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पेड़ हमारे सच्चे साथी हैं,
        
                                                    
                            
हर जीवन में प्रार्थी हैं।
सृष्टि के हर कण-कण,
हर क्षण-क्षण में ही तो इसका स्वरूप है।
धरती की खुशहाली,
धरती की हरियाली,
जीवन की जान,
वातावरण की पहचान।
का आधार ही तो पेड़ हैं।

कुछ मूर्खों, अभिमानी, लालची, स्वार्थी
लोगों ने किया, जीवन का आधार का विनाश।
आधार नहीं तो प्राण नहीं,
प्राण नहीं तो आधार नहीं।
यही तो एक जीवन का अंश का आधार है।

पेड़ों को ना काटो, ना विनाश करो।
इस जीवन का नया प्रवाह करो।
उनको भी हर जीव की तरह जीने का अधिकार है।
हर दुःख हर सुख में, देते हमारा साथ।
यदि पेड़ नहीं, जीने का आधार नहीं।
हमें भी उनके प्राणों की रक्षा करनी चाहिए।
कलियुग के इस भीषण प्रकोप से बचने का आधार ही यही है।
अपनी नई पीढ़ी और नए जीवन के बारे में जरा सोचो।

पेड़ हमारे सच्चे साथी हैं,
हर जीवन में प्रार्थी हैं।
-पुष्पेन्द्र कुमार राजेश्वरी
20 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Dasani

15 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12768 कविताएं

View Profile

Shivendra Mishra

4 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10521 कविताएं

View Profile