विज्ञापन

मानव और मीन

Uday Kiran

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मानव और मीन
        
                                                    
                            

पेट की क्षुधा शांत करने,
बढ़ता मानव तट की _ओर,
फेंक जाल या बंसी-कांटा,
प्रतीक्षा करता... भोर-विभोर।

कांटे में गुंथा वह दाना,
मीन को देता है निमंत्रण,
वह भी चली थी क्षुधा मिटाने,
पा लिया स्वयं का अंत-आलिंगन।

आए थे दोनों ही मिटाने भूख_ अपनी,
पर विधि का विधान कितना भारी था,
मानव के पास 'चारा' ही चारा था,
मछली का वह 'चारा' ही आखिरी था।

मीन को पाकर मानव,
अपनी ही भूख बिसराता है,
भूखी मरकर भी वह मछली,
मानव का पेट भर जाती है।
-बी.उदय किरन
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anurag vishwkarma (aiyaar)

8 कविताएं

View Profile

Priya Mehra

1 कविता

View Profile