अमावस की रात में आओ करें चाँदनी की बात
दिल से मिलाए दिल, और बाटें प्यार की सौग़ात
रहे सदा दिल रोशन सभी के और ऐसे ही जज़्बात
प्रेम के धागों से बँधी रहे दुनिया,तो फिर हो क्या बात
आओ करें चाँदनी की बात, चाँदनी की बात
-श्वेता सरवटे