विज्ञापन

मायका

Susma Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ब्याही हुई बेटी का निर्वाह यदि मायका
        
                                                    
                            
आजीवन कर पाता,
तो जनकनंदिनी वन न जातीं,
नाता मिथिला से जुड़ जाता।
वाल्मीकि की कुटिया फिर तो,
अश्रु की साक्षी न बनती।
,जनक के सूने आँगन की,
चौखट फिर से हँस उठती।
जब त्रेता का राजा भी,
बेटी का दुःख न बाँट सका।
तो कलियुग के इस वर को,
डर ससुराल का कहाँ लगा?
जिस दिन बेटी बोझ नहीं,
अपना अधिकार कहाएगी।
सच मानो हर मिथिला तब,
खुशियों का घर हो जाएगी।
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjay

2 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8164 कविताएं

View Profile