अगर मैं रुकी तो खुद को खो दूंगी,
अगर मैं गई तो तुम्हें खो दूंगी।
इंतज़ार किया तो मैं, मैं न रहूंगी,
और आगे बढ़ी तो तुम, तुम न रहोगे।
क्या मैं उस रास्ते जाऊँ जहाँ कुछ भी ठीक नहीं,
या उस तरफ मुड़ूँ जहाँ पीछे कुछ बचा ही नहीं?
या खो दूँ खुद को और पा लूँ तुम्हें,
या बचा लूँ अपनी कायनात और मिटा दूँ तुम्हें?
अब मैं क्या करूँ?
अब मैं क्या करूँ?