विज्ञापन

व्यंग्य से बात

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            व्यंग्य से बात,,,
        
                                                    
                            

जब से व्यंग्य से पहचान हुई,
गोया के ज़िन्दगी
आसान हुई।

आड़ी तिरछी रस्मों
चिकनी चुपड़ी कसमों,
की कलाई खुलने
की शुरुआत हुई।

विसंगतियों को समझ कर
या तो ख़त्म कर
या फिर पार पा कर
ज़िंदगी से फिर मुलाकात हुई।

अब के दुनिया से
आँख से आँख मिलाकर,
ज़िंदगी की
तिरछी चितवन से
इश्क़ सा होने की
बात हुई।

बदलती रीत
धुंधलती प्रीत
और फिर मनमीत से
कुछ अलग सी प्रतीति हुई।

व्यंग्य की दोस्ती में
अब लगा कि किसी
कुनबे के अपने से
कोई बात हुई,,,,
अपने से कोई बात हुई।
आपका मित्र
-सूर्यकांत शर्मा
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile