विज्ञापन

उन धनवानों में

Sunita Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खोजा हमने जगह जगह यह कइयों ठौर ठिकानों में
        
                                                    
                            
मिला हमें तो जीवन लेकिन निश्चल सी मुस्कानों में

आही जाती महक प्रेम की बस इसको महसूस करो
लाख इसे रख देखो चाहे बंद कई तह खानों में

करना आया जिन्हें समर्पण बिना लोभ और लालच के
जिंदा देखे हैं हमने वह सदियों तक अफसानों में

मीठी बोली के बल कोयल हरे हीय ही हर एक का
मीठा शरबत भर देती है वह मानो मन प्रानों में

कर देगा आलोक मदद तू जिन्हें जरूरत बहुत अगर
गिनती तेरी भी तो होगी सच्चे उन धनवानों में
-आलोक
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

malti gupta

16 कविताएं

View Profile

Md Iftekhar

4 कविताएं

View Profile