विज्ञापन

सत्यमेव जयते

Suman Tripathi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं उसे प्यार करती हूं
        
                                                    
                            
वह बड़ा प्यारा है
मेरे दिल का टुकड़ा है
पर मैं बड़ी ही स्वार्थी हूं
वह खुश ही तो रहता है
अपने में औरों के साथ
तो जलती क्यों हूं?
ईष्या ही तो मेरे दुख का कारण है
ये मूर्ख इसमें दुख की क्या बात है?
दुखी होने से सुखी होना बड़ा ही आसान है
क्यों नहीं समझे?
खुशी होकर सब कुछ सामान और विराट मान लो
निष्पाप,निष्कपट और निरपराध मान लो
बड़ा आनंद मिलेगा।
समझो रास्ते सभी समतल है
उबड़-खाबड़ होने से डरती क्यों हो?
इन कंकड़ पत्थर में थोड़ा संभल कर चलो
और पकड़ लो हाथ हमराही का
जब कभी झुकने लगे तुम्हारी तरफ
जब तक वह चल रहा है सीधा चलने दो
अपने आप या किसी सहारे के साथ
मत टकराव उससे चोट लग जाएगी उसे
तो तकलीफ होगी किसे?
तुम्हें ही तो क्योंकि तुम उसे प्यार करती हो ।
जीवन में प्रेम करना बड़ा ही आसान है
रोटी,कपड़ा और मकान के लिए
पैसे और परिश्रम की लागत लगती है
सिर्फ विशाल हृदय प्रेम करता है
जो तुम्हें प्रकृति प्रदत है
निस्वार्थ होकर उसका सदुपयोग करो
यह कोमल दिल शरीर में रक्त संचार करता है
तुम इसमें जीवन का संचार करो
प्रेम करो प्रेम करो तुम प्रेम करो
प्रेम जग जीवन का आधार है।
अच्छाई और बुराई है किसने बनायी?
सच और झूठ है दो इकाई
झूठ हंस रहा है
बुराई मुंह चिढ़ा रही है
ऐसा लग रहा है सच शरमा गया है
और अच्छाई अंधेरे में समा गई है
ठहरो जरा सोच तो लो
झूठ झट से पलट जाता है
सच सर्वथा अटल रहता है
सच की लागत बड़ी होती है
यह दीर्घकालीन योजना समुचित निश्चित होती है
सच की शक्ति से संपन्न हो
अच्छाई के अमृत से अमर बनो
सद्गुण,सद्व्यवहार और सत्संग से
ही सत्य जीता है
सत्यमेव जयते।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11318 कविताएं

View Profile