विज्ञापन

पिता को समर्पित: मेरे भगवान हैं पापा।

Sudha Dubey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिया ईश्वर ने खुद से जो वही वरदान है पापा,
        
                                                    
                            
नहीं दूजा कोई इनसा मेरे भगवान है पापा।
बचाते बच्चों को अपने हमेशा दुख व पीड़ा से, हैं सुख की छांव करते जो वही आसमान हैं पापा।
रहे जब बात औलादों की तो हटते नहीं पीछे, समन्दर को सुखा दे जो वही तूफान हैं पापा।
सिखाते इस जमाने की कठिन बारीकियां उनको, जगाते उनके उर में नित नए अरमान हैं पापा।
सजा देता हैं ईश्वर भी नियम जो सृष्टि का जो तोड़े, दुखाये दिल भी उनका तो देते वरदान हैं पापा।
नहीं इंसान दुनियां में यहाँ निस्वार्थ है कोई, बिना शर्तों के चाहे जो वही इंसान हैं पापा।
नहीं फैले हमारे हाथ किसी भी गैर के आगे, इसीलिए थकते नहीं हरदम ही करते काम हैं पापा।
बनाते हमको इस काबिल खड़े हो अपने पैरों पर, काबिलियत देती हमको जो वही सम्मान है पापा।
नहीं उनको कभी रहता फर्क बेटी या बेटे में, मतलबी दुनिया की इस सोच से अंजान हैं पापा।
जता न पाते हैं हरदम ये अपनी मोह-ममता को, इसी संकोच से हरदम रहे बदनाम है पापा।
मुझे हर पग पे पड़ती है जरूरत आपकी पापा, स्वरचित सुधा का जीवन इसके बिन वीरान है पापा।
 - सुधा पाण्डेय
21 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Dasani

15 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12768 कविताएं

View Profile

Shivendra Mishra

4 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10521 कविताएं

View Profile