कई
दिनों का भूखा
मगरमच्छ सोच रहा था
कैसे बचाऊं जान
भूख से मर रहा था
अचानक एक बगुले को देखा
बोला भाई इधर सुनो
मत पीना नदी
का पानी मेरी तरह मत मरो
जहरीला है पानी इसका
अब मैं तो मरने वाला हूँ
पास सुनो मेरी बात आकर
तुम्हें
कहने वाला हूँ
जैसे बगुला पास गया
मगरमच्छ उस पर टूट पड़ा
छटपटाकर बगुला भी
आसमान में उड़ चला ll
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।