विज्ञापन

गमले में वसंत

subhash yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शीत लहर से
        
                                                    
                            
कंंपकपाता कभी
देखा था उसे ,
सिकुड़ कर एक -एक पत्ते को
गिरते उसे ,
कुछ दिन बाद बीते
नग्न टहनियों के
ढाँचे में
देखा उसे !
सूख गया हो शायद
यह अन्देशा था मुझे
पर जीवित था भीतर से
वह तो जीवंत ,
टहनी पर देखा
उभर आयी नई कोंपलें
गमले में लौट आयी थी वसंत
अचानक ध्यान हो आया
पतझड़ का था प्रचंड ॥




हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Priyanshu Saini

1 कविता

View Profile