विज्ञापन

प्रेम का रहस्य

Subhash Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम धरा नहीं हो,
        
                                                    
                            
न ही कोई चाँद,
और न ही महकता फूल🌺

मैंने इन सबको
बहुत पास से परखा है,
और हर दफ़ा यही महसूस हुआ—
तुम इनमें से
कुछ भी नहीं हो।

तुम सिर्फ 'तुम' हो।
वही अनोखे 'तुम',
जिनकी मौजूदगी से
फूलों में रंगत आती है,
नदियों में रवानी,
और चाँद को
देर तक निहारने का दिल करता है।

इस पूरी कायनात की खूबसूरती
सिर्फ तुम्हारे होने से है।

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile