नभ के चमकीले तारों से
तेल भरे दीए जले है
फूल भरे बागों सा
आँगन चहक रहा है
रजनी की काली ओढ़नी
मोती जैसी चमक रही है
देव आगमन की बेला में
रोशनी घर घर इठला रही है
कह रही है, बता रही है
खुशियों की महक उठा रही है
मतभेदों के किस्से को
उजयाले से मिटा रही है
श्रवण कथन में
वेद पुराणों, दंत कथाओं से
देवों को घर अपने बुला रही है
मीठे मधुर व्यंजनों से
स्वागत थाल सजा रही है
खुशियों की दिवाली
काली घोर घटा मिटा रही है
मन में उमंग उठा रही है
आगे रीत बढ़ा रही हैं
देखो, देखो !
अंधियारे को उजली चमक
दीयों का श्रृंगार दिखा रही है
अमर उजाला रहे सदा
दीयों की सुंदर काया बता रही है
- शिव