विज्ञापन

शक के विष को दूर भगाकर, प्रेम का दीप जलाए रखना।

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शक करके न मुझसे जिया जाता,
        
                                                    
                            
जब तक इसे दूर न करूँ, पानी तक पिया नहीं जाता।

ऐसे इंसान को चाहूँ नहीं, जो शक के बीज लगाते हैं,
शक बहुत बुरी बीमारी है, अच्छे रिश्ते मिट जाते हैं।

शक की आग हृदय में जलकर, चैन-सुकून हर लेती है,
विश्वासों की मजबूत डोर को पल में तोड़ देती है।

जहाँ भरोसा नहीं बचता, वहाँ प्रेम कहाँ रह पाता है,
शक का बीज जो बोता है, वह खुशियाँ नहीं उगा पाता है।

विश्वास ही रिश्तों की नींव है, इसे सदा बनाए रखना,
शक के विष को दूर भगाकर, प्रेम का दीप जलाए रखना।
 - सूबा लाल ‘अंजाना’
20 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13545 कविताएं

View Profile