मत रोको मुझे, मत टोको मुझे,
मैं आज संभलकर जाऊँगा।
मैं पुत्र हूँ जिसका, उसके लिए,
हद को भी पार कर जाऊँगा।
जिसने मुझको जन्म दिया,
जीवन का पाठ पढ़ाया जो।
अपने श्रम और त्याग से जिसने,
इस काबिल मुझे बनाया जो ।
उसके सपनों की खातिर मैं,
हर मुश्किल से टकराऊँगा।
चाहे कितनी बाधाएँ आएँ,
मैं पीछे नहीं हट पाऊँगा।
मत रोको मुझे, मत टोको मुझे,
मैं अपना धर्म निभाऊँगा।
मैं पुत्र हूँ जिसका, उसके लिए,
हद को भी पार कर जाऊँगा।
उसकी आँखों में आँसू हों,
तो अपना सुख भूल जाऊँगा।
उसके चेहरे पर हँसी खिलाने,
हर संभव प्रयास कर जाऊँगा।
- सूबा लाल ‘अंजाना’