विज्ञापन

तुम

Sonam Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिन के उजाले में,
        
                                                    
                            
रात के सपने में,
हर रोज आते हो तुम,
कभी छांव बनके, तो
कभी फूलों पे बैठे भंवरों में,
अपना एहसास दे जाते हो तुम,
फिर भी मानों,
ऐसा लगता है कि
मुझसे कोशों दूर हो तुम,
न चाहते हुए भी सांसों में बस गए हो तुम,
पास होके भी दूर चले जाते हो तुम,
नजरें चुरा के,
मुस्कुरा कर, मुझे छेड़ते हो तुम,
बातों ही बातों में बहुत कुछ कह जाते हो तुम,
कभी तो पास आया करो,
अनजानी-सी एहसासों को
समझाया करो


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile