विज्ञापन

महत्वपूर्ण है हिन्दी

Sonam Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            डूबी जा रही अपनी भाषा ,
        
                                                    
                            
अपने ही देश में।
फिर से आएं हैं अंग्रेज,
अंग्रेजी के वेश में।

अच्छा है औरों की संस्कृति से
कुछ अच्छा अपनाना,
पर क्या शोभनीय है ?
अपनी राजभाषा को कुछ न समझना ,
उसे अपनाने से कतराना।

हिन्दी नहीं तो हम नहीं,
इस बात की ओर कितनो का ध्यान है ?
हिन्दी केवल एक भाषा नहीं,
हिन्दी हम हिन्दुस्तानियों की पहचान है।
- सोनम

 
11 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamlesh ranjan

1 कविता

View Profile