विज्ञापन

मेरी एक क़िताब तेरे नाम हो जाए

Shubham Vaishnav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी एक क़िताब तेरे नाम हो जाए
        
                                                    
                            
जिसे पढ़ते सुबह से शाम हो जाए

तेरी हर अदा पर एक ग़ज़ल लिखूं
जो उसको पढ़े तेरा गुलाम हो जाए

लिखूंगा तेरी आंखों में चांद सा नूर
हर्फ को देखते ही आराम हो जाए

मैं दश्त-ए-तसव्वुर में लिख रहा हूं
तू यहां आए तो मेरा काम हो जाए

इसी तरह तेरे बारे में लिखता रहूं
तो एक न एक दिन मेरा नाम हो जाए
—शुभम वैष्णव 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Dasani

15 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12768 कविताएं

View Profile

Nema Ram

150 कविताएं

View Profile