विज्ञापन

लड़कियां आगे बढ़ो

Shri Maa

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लड़कियां सड़क तुम्हारी मंजिल नहीं,
        
                                                    
                            
जीवन तुम्हारा इतना भी बोझिल नहीं।
चीखना-चिल्लाना, नारेबाज़ी से कुछ न होगा,
दिन में दिवासपन्न, तारेबाज़ी से कुछ न होगा।
सड़कों की धूल में अपने अक्स को मत खोओ,
ग़म की ज़मीं पर मुफ़्त के आँसू मत बोओ।
तुम सृष्टि की जननी हो, तुम में ही संपूर्ण संसार है,
तुम्हारी एक मुस्कान में छिपा अपार दुलार है।
उठो, पहचानो उस असीम शक्ति को जो सीने में पलती है,
जिसकी एक हुंकार से दिशा-दिशा ढलती है।
तुम करुणा की सरिता हो, तुम शौर्य का प्रचंड रूप हो,
सघन अंधेरों के बीच जलती भोर की अनूप धूप हो।
गहनों की नहीं, अपनी मर्यादा और स्वाभिमान की रक्षा करो,
कमज़ोर नहीं हो तुम, इस सत्य की ही सदैव परीक्षा करो।
त्याग और प्रेम तुम्हारी रगों में बहता पावन बहव है,
तुमसे ही घर का स्वर्ग और तुमसे ही समाज का गौरव है।
ना बनो याचक, ना माँगों किसी से झूठी हमदर्दी,
अपने हौसलों से बदलो इस दुनिया की ठंडी ज़र्दी।
आँखों में समेटो ज्ञान का असीम गहरा समंदर,
उजाला तुम खुद हो, मत ढूँढो उजाला बाहर के अंदर।
तुम ही तो हो जिसमें छिपा है लक्ष्मी सा अटूट वैभव,
निर्मल मन, पावन विचार और संस्कारों का अतिशय गौरव।
जब पंख फैलाओगी तो अंबर भी छोटा पड़ जाएगा,
तुम्हारे एक कदम से हर मुश्किल का मार्ग बन जाएगा।
ज्ञान की उड़ान भरो, अंतरिक्ष छू लो कल्पना चावला बनकर,
ज़िंदगी की हर कसौटी पर निखरो तपे हुए कुंदन बनकर।
जब-जब आए आँच आन पर, तो रजिया सुल्तान सी हुंकार भरो,
न्याय और अधिकार की ख़ातिर निर्भय होकर संग्राम करो।
कर्तव्य और समर्पण की मूरत, तुम ही पन्नाधाय सी अमर कहानी,
जिसने त्याग दिया अपना सर्वस्व, ऐसी अमर तुम्हारी निशानी।
ना रुको, ना झुको, ना व्यर्थ के बहकावे में तुम आओ,
अपनी भीतर छिपी उस महाशक्ति को आज जगाओ।
सड़कें तो केवल आने-जाने की एक राह मात्र हैं,
तुम तो स्वयं नया इतिहास रचने की योग्य पात्र हो।
--बीना सिंह रागी
 
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13556 कविताएं

View Profile