बेटी का संवाद मायके के बूढ़े बरगद के साथ
गांव के बरगद ने पूछा
गांव में बरगद ने पूछा बिटिया बोलो घर कहां है
बरसो बीते अब के आई अब तुम्हारा दर कहां है
गांव के बरगद______
= तुम तो ठहरे ग्राम के साक्षी
मैं हूं बेटी धान की गाछी
छांव तुम्हारा शीतल आंचल
जड़ का भी विस्तार यहां है
हमको कहते धन पराया मेरा घर संसार वहां है
झोली भर भर आशीष वाला
अब ना कहना वो वर कहां है
गांव के बरगद ने_____
सांझ ढलते कलरव करते परिंदे आके फुदक फुदक के
धरा हमारा गगन हमारा बातें करते बहके बहके
शाख तुम्हारी बलिष्ठ बाहें महादेव सा जटा सघन है
बंगला गाड़ी कोठी हवेली हमारा भी बाग उपवन है
मैं गौरैया दाना चुंगती अब ना कहना पर कहां है
गांव के बरगद______
कितने सावन चले गए कितनी ही पतझड़ है बीती
पांव मेरे पड़ी है बेड़ी रश्म रिवाजो की है रीति
गांव के पूर्वज हो तुम संस्कृति के संवाहक
मैं विरासत कूल की और हूं मैं मुक आराधक
नारी को बेचारी बनाया अब ना कहना वो नर कहां है
गांव के बरगद में पूछा
बिटिया बोलो घर कहां है
बरस बीते अब के आई
अब तुम्हारा दर कहां है
- बीना सिंह रागी