विज्ञापन

लक्ष्मी, मेरे आँगन आना

Shreya Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माँ लक्ष्मी मेरे आँगन आना,
        
                                                    
                            
सूना मन फिर से महकाना।
तेरे चरणों की धूल मिले तो,
जीवन का हर कष्ट मिटाना।

कमल-सी कोमल छवि तेरी,
जग में सबसे न्यारी है,
तेरी कृपा जहाँ बरस जाए,
वहीं खुशी की फुलवारी है।

धन से पहले सुख दे माँ,
मन में सच्चा भाव रहे,
मेहनत करने वाले हाथों में,
तेरा सदा प्रभाव रहे।

जिस घर में सम्मान बड़ों का,
और छोटों में प्यार रहे,
माँ लक्ष्मी उस घर की चौखट,तेरे चरणों से गुलज़ार रहे।

अहंकार कभी मन में न आए,
लोभ न मुझको छू पाए,
तेरी भक्ति में जीवन बीते,
हर सांस तेरा नाम गाए।

माँ, इतनी-सी विनती मेरी,
खाली झोली भर जाना,
धन-दौलत से पहले माँ,
सुख-शांति का दीप जलाना।
18 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Vijay BindaasRaja

192 कविताएं

View Profile