विज्ञापन

दास दर्द की बीन बजाने आये यारों के यार. .

Shivcharan Dass

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लो रस्मे आदाब निभाने आये यारों के यार
        
                                                    
                            
दर्द भरी सौगात चुकाने आये यारों के यार

मान लिया हमने उनको सरताज हसींनों का
अपना अपना रूप दिखानेआये यारों के यार

हम मेहमान हैं चार दिनों के इस दुनियां में
बीती सदियाँ वापस लाने आये यारों के यार

जिनकी खुशबू से हम थे हरदम मालामाल
उन फूलों को ओह चुराने आये यारों के यार

काश लम्हे कुछ हमको तुम देते फुरसत के
कड़वी अपनी डांट पिलाने आये यारों के यार

मुश्किल से खामोश हुए हैं अब गम के नाग
दास दर्द की बीन बजाने आये यारों के यार. .
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7417 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile