विज्ञापन

सुलझे हुए हैं लोग

Shivcharan Dass

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बाहर से तो लगते हैं ये सुलझे हुए हैं लोग
        
                                                    
                            
अंदर तो अपने आप से उलझे हुए हैं लोग

उनका इरादा ज़माने को पूरी तरह बदलना
लेकिन पुरानी लीक पर अटके हुए हैं लोग

सबकी युगों से ख्वाहिश तो है अमर होने की
अमरत की तलाश में सब भटके हुए हैं लोग

कहने को नहीं कुछ भी अब और कुछ ज्यादा
एक मुहब्बत के सवाल पे अटके हुए हैं लोग

दोस्तों की बात का बुरा मानना क्या है दास
महफ़िल में आ गए ये कुछ बहके हुए हैं लोग. .
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile