विज्ञापन

सुनो आखिर क्या दोष था मेरा

Shikha Gaur

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुनों
        
                                                    
                            
आखिर क्या दोष था मेरा
क्यूँ....
क्यूँ लगाया मुझपर
ये आरोप
चरित्रहीन...
यही कहा था न
और..
और कितनी सहजता से
आभास भी है...तुम्हें
उस पल की मेरी पीड़ा
मेरी दशा का
यूँ लगा..
जैसे सैकडो़ विषैले सर्पों ने
एक साथ डँसा हो
मेरी प्रतिष्ठा की आत्मा पर
आघात किया ...तुमने
मेरी लज्जा को
निर्वस्त्र किया
मेरे स्वाभिमान के टुकड़े कर दिए तुमने
क्यूँ ???
सिर्फ इसलिए की तुम पुरुष हो
अधिकार है तुम्हे
मेरे जीवन रूपी सत्ता के
निरंकुश शासक हो तुम
कभी ...
कभी एक बार
अपने पुरुष होने के अहंकार को
त्यागकर पास बैठे होते मेरे
मेरी हथेलियों को स्नेह से
स्पर्श किया होता
मुझे संपत्ति न समझ
साथी समझा होता
कभी देखा तो होता मेरे ...
मेरे व्याकुल नेत्रों की और
कि उनमे सदैव
रक्त सी लाली ...क्यूँ रहती है
कि पलकों के कोर
नम से
क्यूँ रहते हैं
कि मेरी आवाज़ में
एक सिसक सी
क्यूँ रहती है
कि..मेरे हृदय में
एक घुटन सी क्यूँ
रहती है
मौन अधरों से भी हर क्षण
चीखती है मेरी आत्मा
पर ....
पर अहंकार की चादर में लिपटा
तुम्हारा ह्रदय
वज्र हो चुका है
क्षमता ही नहीं
कि तुम...
तुम मेरी पीडा़ का अनुभव कर सको
संवेदनहीन हो चुके हो तुम
तुम्हारे लिए तो मैं
एक वस्तु हूँ
सिर्फ भोग की एक वस्तु
सच .....
क्या सिर्फ
एक वस्तु हूँ मैं
इसके अतिरिक्त
और ....
और कुछ भी नहीं .....???



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

jagdish bhandari

14 कविताएं

View Profile