विज्ञापन

किंतु न कभी मनन करते हैं,

SHASHI BHUSHAN

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पूजा-पाठ हवन करते हैं,
        
                                                    
                            
लेकिन साफ़ न मन करते हैं,

अनुभव की झोली है खाली,
कहते रोज़ भजन करते हैं,

संतों की वाणी भी सुनते,
किंतु न कभी मनन करते हैं,

अहंकार इतना की पल में,
सबका मान हनन करते हैं,

नदियों की पीड़ा न समझते,
जब ये रेत खनन करते हैं,

चिंता नहीं किसी की ख़ुद पे,
धरती और गगन करते हैं,

झूठ सही तारीफ़ पे 'गुंजन',
ख़ुद को आप मगन करते हैं,
--शशि भूषण मिश्र 'गुंजन'
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all