विज्ञापन

झूलों की सरसराहट : सावनी गीतिका — कजरी अंग

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सावन की रिमझिम आई रे, भीगी डगरिया सारी,
        
                                                    
                            
कदंब तले झूला पड़े, झूमे डाली प्यारी।

ऊँची पींग गगन को छूती, हँसें सखियाँ मिल-जुल,
झूलों की सरसराहट बोले, मनवा जाए मचल।

घन घिर आए कारी बदरिया, चमके बिजुरी न्यारी,
पुरवैया संग महकी माटी, भीनी फुहारें प्यारी।

हरी चुनरिया ओढ़े धरती, झूमे डाली-डाली,
आम की डाली, झूला डोले, गूँजे हँसी मतवाली।

नदिया किनारे लहरें नाचें, गूँजे तान हमारी,
सावन के मधुर हिंडोले, झूमे दुनिया सारी।

पींगों में रिमझिम राग घुले, जागे प्रीत हमारी,
झूलों की सरसराहट में, सावन ने प्रीत सँवारी।
- सनातन मुकुंद
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Chandra prakash

28 कविताएं

View Profile