विज्ञापन

जाँ-निसार : सूफ़ियाना नज़्म

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख़ुदी को मिटाकर जो तुझमें समाए,
        
                                                    
                            
वही असल में जाँ-निसार कहलाए।

न दुनिया की चाहत, न जन्नत की तमअ,
वो दर पर तुम्हारे फ़क़त सर झुकाए।

ये रंग-ए-मोहब्बत है कितना हसीं,
जो इसमें डूब जाए, वो तर के आए।

सुलगती रही रूह तन्हाई में जब,
तेरी याद के फूल फिर खिल आए।

फ़ना होने की ज़िद ले के जो निकले,
उसे राह में कोई मंज़िल न भाए।

न शिकारा 'मुकुंद', न साहिल की फ़िकर,
मज़ा डूबने का जो दिलजवाँ साथ आए।
 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10797 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile