अब तो यादों की छांव में, पल रही है ज़िन्दगी
बस हौले हौले हाथों से , फिसल रही है ज़िन्दगी
न हो सकीं कभी पूरी, जाने कितनी ही ख़्वाहिशें,
अब तो बस मौत के क़रीब, बढ़ रही है ज़िन्दगी
काश कोई तो समझ पाता, इस दिल की सदायें,
अब तो काँटों के झाड़ में, उलझ रही है ज़िन्दगी
तोड़ डाले सारे ही रिश्ते, अपनी ही धुन में यारो,
अब खुद ही लगाई आग में, जल रही है ज़िन्दगी,
खुशियों से भरी ज़िन्दगी को, आ घेरा आफतों ने,
अब मुझे तो हर कदम पर, छल रही है ज़िन्दगी
ये मुकद्दर, ये हाथों की लकीरें, तो सोच है केवल,
यूं ही कर्मों का कोई फल, भुगत रही है ज़िन्दगी
जो आता है, चला जाता है अपनी सुना कर"मिश्र"
अब तो फरेबों में हर तरह, फंस रही है ज़िन्दगी
-शांती स्वरूप मिश्र