विज्ञापन

प्रवासी मज़दूर

Shailendra Chauhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            संकट की इस घडी मे ,
        
                                                    
                            
जो है सबसे बेबस, लाचार और मजबूर ,
मैं हूँ वो प्रवासी मज़दूर

लिए अपने मित्र परिवार संग,
चल रहा हूँ कई दिनों से ,
फिर भी हूँ , घर से कोसो दूर ,
मैं हूँ वो प्रवासी मज़दूर

दिल में आशा और आँखों में इंतज़ार ,
होगा शायद किसी को हमसे प्यार ,
लिए ये उम्मीद चल रहा हूँ भूखा-प्यासा, थक्कान में चूर,
मैं हूँ वो प्रवासी मज़दूर

इस राह में बिछड़े कई संगे साथी ,
जिनकी मंजिल रह गयी बाकी,
संग लेके उनक यादे,
चल रहा हूं अपनी डगर, होके मजबूर
मैं हूँ वो प्रवासी मज़दूर

जिस देश में पैदा हुआ, पला और बढ़ा,
उन्नति और विकास के लिए हमेशा रहा खड़ा,
आज उस समाज ने "प्रवासी " बोल मुझे थपड़ जड़ा
कर दिया जिसको तुमने अपने से बहुत दूर
मैं हूँ वो प्रवासी मज़दूर


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11257 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile