विज्ञापन

कहने को तो सिर्फ एक कुर्सी हूँ

Shailendra Chauhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कहने को तो सिर्फ एक कुर्सी हूँ
        
                                                    
                            

कभी चक्के पर, कभी अपने पैरो पर अटकी हूँ,
सच्चे और ईमानदार की तलाश में उम्र भर भटकी हूँ

भ्रष्ट नेता हो या हो भ्रष्ट अफसर,
बैठ ऊपर मेरे ये ना चुके कोई अवसर

मैं इन्हें छोड़ना चाहूं ,
पर ये मुझे छोड़ते नहीं
मुझ में ऐसा क्या है,
कि ये रिश्ता तोड़ते नहीं

देश में कुछ भी बदला तो ,
कहते कि ये इनका कमाल है
पर असल में कुछ ना बदला,
इसका मुझे मलाल है
बदलना चाहती हूँ इस,
देश की तकदीरे, गरीबो की लकीरे
पर कर ना पायी ऐसा क्यूंकि इसके पीछे भी ये दलाल है

बिके हुए ये लोग, बिका है इनका जमीर,
फिर भी आशा करते हो, की ये बदलेंगे तस्वीर

जिस दिन छोड़ना पड़ता इन्हें मुझे ,
उस दिन होते ये बहुत दुखी
पर सच पूछो ऐ "शैल"
उस दिन मैं सबसे सुखी
सोचती चलो कम से कम बोझ हुआ कुछ हल्का,
कुछ मेरा कुछ इस देश का
पर अगले दिन खुशियां काफूर हो जाती,
जब अपने ऊपर एक और बड़ा भ्रष्ट पाती

इनमे जो भी है भ्रष्टता की बीमारी,
अब समझ में आया,
कि ये सब गलतियां तुम्हारी
क्यूंकि ये जो भी व्यक्ति आते है,
ये सब तुमसे चुनकर आते है

स्वछता का अगर सच में है मन में कोई विचार
तो उसे मेरे ऊपर भी अपनाओ
हो सके तो अपने और अपनों के देश को बचाओ

कहने को तो सिर्फ एक कुर्सी हूँ


रचियता
शैल


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11257 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile