विज्ञापन

मोहब्बत का है मौसम समाँ  है सुहाना

Shailendra Bhatnagar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मोहब्बत का है मौसम समाँ  है सुहाना,
        
                                                    
                            
बहारों ने  छेड़ा है  मोहब्बत का तराना।

घिर आई  हैं आस्माँ में घटाएं प्यार की,
ऐसे में ऐ दिलबर तू  हमें भूल न जाना।

अलसाया  सा प्यार  लेने लगा अंगड़ाई,
अरमान  भरा  दिल होने को है दीवाना।

प्यार का है आलम  आ जाओ दो घड़ी,
मिल-जुल करें याद  वो ज़माना पुराना।

मोहब्बत की शम'आ फिर करो रौशन,
पंख  जलाने  को  बे-ताब है  परवाना।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील "
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile