मेरे दर्दे दिल से हैं बेख़बर,
मेरा कर्ब जाँ नहीं जानते
मेरे आसपास जो लोग हैं,
मेरी तल्खियाँ नहीं जानते।
मैं यहाँ रहूँ कि वहाँ रहूँ,
मैं जहाँ मैं चाहे जहाँ रहूँ
मुझे आ मिलेंगे अक़ीदतन,
मुझे ग़म कहाँ नहीं जानते ?
ये जो कर रहे हैं नसीहतें,
इन्हें मशवरों की हैं आदतें
दिल-ए-ख़्वाबज़द इन्हें छोड़ दे,
ये तेरी दास्तान नहीं जानते।