विज्ञापन

मेरे अंदर आग है

SATYENDRA KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे अंदर है गंगा की तेज धार
        
                                                    
                            
हूं मैं जवान तेज तर्रार
जैसे तीक्ष्ण तलवार
है मेरे अंदर आग
जलती लगातार
है मेरे अंदर तप त्याग
कहो जला दूं किसको?
कहो जी ला दूं किसको?
कहो अमृत पी ला दूं किसको?
मैं बागी बलिया का सपूत
मैं बागी बैरिया का देवदूत
कहो सरकार हिला दूं?
कहो भूडोल ला दूं?
कहो ला दूं, बवंडर?
है जलती आग अंदर
मेरे बोलो बनूं चतुर चितेरे?
उठता मैं भोरे भोरे तड़के सवेरे
बोलो,देश द्रोहियों घनेरे!
बोलो, विद्रोह के स्वर गूंजते मेरे
संध्या और सवेरे
मैं एक सुंदर हिंदुस्तान चाहता हूं
मैं विकसित हिंदुस्तान चाहता हूं
मैं बलिया का गौरव गान चाहता हूं
मैं पूरा पाकिस्तान चाहता हूं
मैं पूरा अफगानिस्तान चाहता हूं
मैं पूरा ब्लूचिस्तान चाहता हूं
मैं पूरा अक्साई चिन चाहता हूं
मैं पूरा तिब्बत व चीन चाहता हूं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all