विज्ञापन

बीते काल की थकन

Satish Shekhar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शीर्षक : बीते काल की थकन
        
                                                    
                            

तू चल नये आगाज
मिटा अपने तन-मन की
थकन; कर कथन अपने मन
क्षुधा लिप्सा को कर अंतर्मन
रे पंछी! न परवाज कर छोड़ अपने नीड़-चमन।

इस सृष्टि का कहीं न अन्त
तू विश्राम कर आना – जाना
पंखों को ले अपने समेट
थकन तू अपनी ले मिटा
रे तरंग! न सहला चल तू गुदगुदाते अपने पन्थ।

दिखे सब में प्रीति नेह विश्वास
तटनी की भूल भुला दे
वो कौन एक है जो
छोड़े अपने शीलपन
रे पवन! न हहर चल तू मौन हो संग-संग।

जग द्रोह से है भरा
मोह तू छोड़ जरा
ज्ञान-विज्ञान के लिये लड़ा
क्यूँ जीवन – प्राण से भिड़ा
प्रचंड प्रज्वलित रहा
खुद में आनंद प्रसन्न रहा
रे अंतस्! न विलासी तू तापस अंग को सुसुप्त कर।

जीवन का सकल आसय
न ढो अब भ्रमित भाव से
निष्कर्ष तू निकाल अभी
मन को न तोल हार-जीत से
अनगन न कर
महा-वृन्त तू बन
रे स्वरूप! न बिगाड़ तू संवार निरता का कर सृजन।

✍🏿 सतीश शेखर श्रीवास्तव “परिमल”
      नवजीवन विहार से.नं.४, विन्ध्यनगर
      सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

26 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12570 कविताएं

View Profile

Sudhir Khatri

562 कविताएं

View Profile