विज्ञापन

मिट्टी का कर्ज

Sanjeev Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            धारा के साथ साथ मैं चल नही सकता,
        
                                                    
                            
तुम्हारी सोच के साँचे मे ढल नही सकता l

ये तरक्की के पैमाने मुझको रास आते है कहाँ?
गिराकर दूसरो को आगे निकल नही सकता l

अपनी मंजिल का ईलम बखूबी है मुझको,
शोहरत- ऐ- जमाना देखकर राह बदल नही सकता l

जुल्मतो के दौर मे भी ख्वाब रौशनी के देखना,
कोई सितम ख्वाबो को मसल नही सकता l

वतन की मिट्टी के मुझ पर एहसान है बहुत,
चाहूँ तो भी कर्ज इसका उतर नही सकता l
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Vijay BindaasRaja

192 कविताएं

View Profile