मैं होश में नहीं हूँ आज ऐसा मेरा हाल है
मेरे इस दिमाग में हर रोज़ एक सवाल है
मेरे ये सवाल टाइम पास नहीं आजकल
इनसे बढ़ कुछ मेरे लिए खास नहीं आजकल
मेरे सब सवालों के जवाब मुझे चाहिएं
पूरे हों जो सारे ऐसे ख्वाब मुझे चाहिएं
प्रैक्टिकल हो रहा हूँ फाॅर्मैलटी छोड़ दी
पूर्व में जो हुई मुझसे भूल, गलती छोड़ दी
ढीठ थोड़ा हो गया हूँ, चीट नहीं होऊँगा
याद रहे अब किसी से बीट नहीं होऊँगा
एग्जाम कोई हो बस एक पक्की सीट हो
PSC या UPSC, JEE हो या NEET हो
बात आ गई मेरे जीवन और जहान पर
आ गई है बात मेरे मान सम्मान पर
एक यही बात मुझे रात-दिन जगा रही
एग्जाम की तारीख पास रोज आ रही
बात मुझे सुन रही हैं केवल अपनें काम की
चाप सुन रहा हूँ रोज आते एग्जाम की
सीमा रोज बन रही हैं रोज चेज हो रही
जा रहे हैं दिन कलम की धार तेज हो रही
देखता हूँ मुझसे कोई जीत कैसे पाएगा
बेहतर और ज्यादा मुझसे सीख क्या वो आयेगा