विज्ञापन

यह प्रेम दिवस कैसा

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            धरा के अधर सूखे तो जलद से आस थी बांधी
        
                                                    
                            
तृषा है धरा की बाकी जलद आंगन नहीं आया।

यद्यपि रंग बिरंगे सुमन खिले उपवन में
किन्तु उमंग न कोई मुरझाये मन में
हिय हैं प्रमुदित जिनके मनमीत संग
वंचित हृदयों को क्या भाए जीवन में

वचन दिया था मिलने का मिलने आते
वचन निभाते चाहे प्राण चले जाते
प्रेम दिवस पर “विरह- व्यथा” उपहार दिया
ऐसे भी क्या कोई प्रेमी प्रीत निभाते?

गये जो प्राण चातक के स्वाति की बूंद अपराधी
तृषा कैसे बुझाता जलद मनभावन नहीं आया।

आज प्रेम के अक्षर ढाई पढ़ने का दिन था
आज स्वप्न के किले हवाई गढ़ने का दिन था
प्रेमी हृदयों के बैरी हैं जग बाले
बैरी जग से आज लड़ाई लड़ने का दिन था

प्रिय से नयन चार होते कुछ बातें होतीं
प्रेम दिवस होता तो फिर क्या रातें होतीं
नीर भरे दृग धीर धरे ना होते तो
आशा धूमिल होते ही बरसातें होतीं

ये कहकर आंसुओं से रोक ली बरसात की आंधी
अभी ठहरो नयन- घन में अभी सावन नहीं आया।

संजय नारायण


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile