विज्ञापन

तुमने बरसाया उजाला

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हम अंधेरों से झगड़ते फिर रहे थे दर-ब-दर ।
        
                                                    
                            
तुमने बरसाया उजाला हो गए हम तर-ब-तर।

मुस्कुराए तो अमावस की उदासी खो गई ।
साथ आए तुम तो मेरी पूर्णमासी हो गई ।
तुम न थे तो था जमाने से बहुत शिकवा गिला ।
तुम मिले तो हाथ थामे है खुशी का काफिला ।

मन मिले तो मान लीं हमने तुम्हारी मर्जियाँ ।
मार दीं एक दूसरे के वास्ते खुदगर्ज़ियाँ।
प्यार में मर कर मिला है प्यार करने का मजा।
यूँ मरे तो जी रहे हैं तुम पे मरने का मजा ।

यूं निभाते रहे हम दस्तूर ए उल्फत उम्र भर।
प्यार के आगोश में सिमटे कभी तो गए बिखर।
-संजय नारायण
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile