विज्ञापन

तेरी वफाएँ सोच सोचकर

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी वफ़ाएँ सोच सोचकर दिल घबराता रोता है।
        
                                                    
                            
तुम भी बिल्कुल वैसे निकले जैसा सारा जग होता है।।

दुनिया है इस दिल की दुश्मन तुमने ऐसा प्यार दिया है।
तुम पर मरकर जीता था तुमने जीते जी मार दिया है।
दिलबर की बेरुखी से बढ़कर भी क्या कोई गम होता है?
तुम भी बिल्कुल वैसे निकले जैसा सारा जग होता है।।

वादा किया था मिलने का उसको क्या खूब निभाया है
खेल समझकर तुमने दिल को खेला और सताया है
दिल का दर्द बंटा न सके जो क्या ऐसा हमदम होता है?
तुम भी बिल्कुल वैसे निकले जैसा सारा जग होता है।।

तुमने कसम ये खायी होगी तुम न किसी को खत लिक्खोगे
मेरी भी जिद है मिलने को तब आऊंगा जब लिक्खोगे
देखूँगा मुझसे मिलने का अब तेरा मन कब होता है
तुम भी बिल्कुल वैसे निकले जैसा सारा जग होता है।।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile