विज्ञापन

माया मिली न राम

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हासिल उसको ही हुआ, जिसने किया तलाश।
        
                                                    
                            
मेहनत से मुमकिन हुआ, पतझड़ में मधुमास।।

पत्थर भी पिघले वहाँ, जहाँ प्रेम की आग।
जला न जो इस अगिन में, उसके फूटे भाग।।

नीरस हैं वे सब हृदय, जगी न जिनमें प्रीत।
उनको ही फीके लगें , नारायण के गीत।।

राम राम जपते रहे , हुए नहीं निष्काम।
मन माया छाया रही, माया मिली न राम।।

एकहिं नाव सवार जो, सकुशल उतरा पार।
जो दो दो नौका चढ़ा, डूब गया मझधार।।

अपने अनुचित कर्म का, तनिक नहीं अफसोस।
बुरे हश्र पर दे रहे, नारायण को दोष।।

जो औरन की फटी पर , टाँक रहे पैबंद।
ऐसे उत्तम चरित के , लोग जगत में चंद।।

पत्थर था पिघला नहीं, बुझ गयी सारी आग।
सोया रिसना रीझना, जागा मन बैराग।।

जो लातन के भूत हैं, सरल न समुझें बात।
मेधा उनकी खोलती, नारायण की लात।।

मित्र मिला जब मित्र से, दिखा अजब ये हाल।
दोनों थे पहने कबच, ओढ़े नकली खाल।।

दिल इतना खेला गया, सीख गया सब खेल।
बोझ हुए रिश्ते मगर, सकुशल रहा कढ़ेल।।

- संजय नारायण

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile