विज्ञापन

कुछ तकलीफ उन्होंने दे दी

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे दर्द भरे जीवन की इतनी फ़क़त कहानी है।
        
                                                    
                            
कुछ तकलीफ उन्होंने दे दी कुछ तकलीफ पुरानी है।।

कोई पूछे तेरे दिल की शौके वफ़ा का हासिल क्या है
कोई कहे मझधार की कश्ती आखिर तेरा साहिल क्या है
बीच डगर में लुटने बाले तेरे सफ़र की मंजिल क्या है

सुख की खोज में निकला हूं तो गम की लहर तो आनी है।
कुछ तकलीफ उन्होंने दे दी कुछ तकलीफ पुरानी है।।

अब तो यह आदत है मेरी जहर गमों का पीता हूं
शौक नहीं जीने का फिर भी जिनकी खातिर जीता हूं
मैं उनकी महफ़िल का लम्हा उनके बिना ही बीता हूं

समझें ना वो हालत दिल की ये उनकी मनमानी है।
कुछ तकलीफ उन्होंने दे दी कुछ तकलीफ पुरानी है।।

रात न भायी अंधियारों को , मेरे संग आने की जिद की
उनको भी ठुकरा न सका मैं , मंजूरी की मैंने हद की
एक न बांकी दिल मे हसरत ,खुद के लिए भले या बद की

मैं मरता हूं मरूं किसी की क्यों आंखों मे पानी है ?
कुछ तकलीफ उन्होंने दे दी कुछ तकलीफ पुरानी है।।

आखिरी दम जब निकले मेरा तब तक साथ निभाना तू
जी भर के सह तो लूं तुझको ऐ गम थोड़ा रुक जाना तू
सही मायने प्यार वफ़ा के टूटे दिल को समझाना तू

तुझको भी तो मेरी वफ़ा की कीमत अभी चुकानी है।
कुछ तकलीफ उन्होंने दे दी कुछ तकलीफ पुरानी है।।

संजय नारायण

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile